Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विमान में तकनीकी खराबी के कारण सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ग्राम सिसना में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे वापस नई दिल्ली जाने के लिए अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचे लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह वापस आ गए।

20 Aug 2024

विमान में तकनीकी खराबी के कारण सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

अमेठी। विमान में तकनीकी खराबी के कारण लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे जाना पड़ा।

एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ग्राम सिसना में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे वापस नई दिल्ली जाने के लिए अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचे लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह वापस आ गए। इसके बाद पता चला कि जिस विमान से राहुल अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पहुंचे थे, उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद राहुल फुरसतगंज हवाई अड्डे से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त को रायबरेली जिले के ग्राम सिसना में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपितों में से छह नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल ने आज मृतक के परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और उनको न्याय दिलाने की बात कही।

इसके पहले राहुल ने अर्जुन के माता-पिता से मुलाकात के दौरान हर संभव सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पीछे नहीं हटेंगे। राहुल ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि अर्जुन की हत्या के मास्टरमाइंड को पुलिस अधीक्षक बचा रहे हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मृतक के परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक दलित युवा को मारा गया है और परिवार को धमकाया जा रहा है, जबकि पुलिस अधीक्षक कार्रवाई करने की बजाय मास्टरमाइंड को ही बचा रहे हैं। छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है। हम यही चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का सम्मान हो और सभी को बिना भेदभाव के न्याय मिले।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विमान में तकनीकी खराबी के कारण सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट
एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ग्राम सिसना में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों से मुलाकात की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News